शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बीएचईएल (BHEL) को मिला 11,700 करोड़ रुपये का ठेका

सरकारी कंपनी बीएचईएल (BHEL) को 11,700 करोड़ रुपये का कार्य प्राप्त हुआ है।

कंपनी को यह कार्य झारखंड में 3X800 सुपरक्रिटिकल उष्मीय विद्युत संयंत्र स्थापित करने के लिए हासिल हुआ है। इस कार्य के लिए बीएचईएल की सहायक कंपनी पतरातू विद्युत उत्पादन निगम ने झारखंड बिजली वितरण निगम के साथ संयुक्त उद्यम में आवेदन किया था। इस खबर का बीएचईएल के शेयर पर अच्छा असर दिख रहा है।
बीएसई में बीएचईएल का शेयर गुरुवार के 86.00 रुपये के बंद की स्तर की तुलना में आज 86.15 रुपये पर खुला और 88.45 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। करीब सवा 12 बजे यह 1.30 रुपये या 1.51% की वृद्धि के साथ 87.30 रुपये पर चल रहा है। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 121.83 रुपये और निचला स्तर 80.97 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 09 मार्च 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!