शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आईएफसीआई (IFCI) को मिली शेयरधारकों की मंजूरी

आईएफसीआई (IFCI) को केंद्र सरकार से 100 करोड़ रुपये का निवेश प्राप्त करने के लिए शेयरधारकों की मंजूरी मिल गयी है।

खबरों के अनुसार बीते बुधवार को शेयरधारकों ने कंपनी को इस मामले में हरी झंडी दिखा दी। इसके अलावा कंपनी की एनपीए (NPA) भी घट कर 23% आ गयी है। कंपनी की कुल एनपीए की 50% एनसीएलटी के साथ हैं।
उधर बीएसई में आईएफसीआई का शेयर गुरुवार के बंद स्तर की तुलना में आज सपाट 21.10 रुपये पर खुला और कारोबार के दौरान इसका ऊपरी स्तर 22.05 रुपये रहा। करीब सवा 3 बजे आईएफसीआई के शेयरों में 0.05 रुपये या 0.24% की हल्की बढ़त के साथ 21.15 रुपये के भाव पर कारोबार हो रहा है। (शेयर मंथन, 09 मार्च 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!