शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सिंडिकेट बैंक (Syndicate Bank) ने बरकरार रखी मौजूदा एमसीएलआर

सिंडिकेट बैंक (Syndicate Bank) ने अपनी मौजूदा एमसीएलआर में कोई परिवर्तन नहीं किया है।

बैंक की एमसीएलआर दरें पहले की तरह ओवर्नाइट 7.95%, एक महीने के लिए 8.00%, तीन महीने के लिए 8.05% और 6 महीनों के लिए 8.25% एमसीएलआर ही रखी है। इसके अलावा बैंक ने 1 वर्षीय एमसीएलआर (8.45%) में भी कोई बदलाव नहीं किया।
दूसरी तरफ शुक्रवार को बीएसई में सिंडिकेट बैंक का शेयर 54.10 रुपये के निचले स्तर से होकर कारोबार के अंत में 1.55 रुपये या 2.78% की गिरावट के साथ 54.30 रुपये के भाव पर बंद हुआ। जबकि इसके 52 हफ्तों का सर्वाधिक भाव 95.65 रुपये और न्यूनतम भाव 53.35 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 10 मार्च 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!