शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

वी-मार्ट रिटेल (V-Mart Retail) ने किया नये फैशन स्टोर का शुभारंभ

वी-मार्ट रिटेल (V-Mart Retail) ने एक नये फैशन स्टोर का शुभारंभ किया है।

कंपनी ने उत्तर प्रदेश में नया स्टोर खोला है, जिससे इसके राज्य में 55 फैशन और कंपोजिट स्टोर हो गये हैं। साथ ही कंपनी ने ओडिशा में एक रिटेल स्टोर बंद कर दिया, जिसके बाद राज्य में कंपनी के 3 कंपोजिट और 07 फैशन स्टोर रह गये हैं। परिणामस्परूप वी-मार्ट भारत के 14 राज्यों के 145 शहरों में इसके कुल स्टोरों की संख्या 171 हो गयी है, जिनमें 37 कंपोजिट और 134 फैशन स्टोर हैं।
उधर बीएसई में शुक्रवार को वी-मार्ट रिटेल का शेयर पूरे सत्र में दबाव में रहा। अंत में यह 52.65 रुपये या 2.68% की कमजोरी के साथ 1,909.45 रुपये के भाव पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का उच्चतम स्तर 1,990.00 रुपये और न्यूनतम स्तर 721.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 10 मार्च 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!