शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जेट एयरवेज (Jet Airways) लगा सकती एयर इंडिया (Air India) के लिए बोली

खबर है कि जेट एयरवेज (Jet Airways) एयर फ्रांस-केएलएम (Air France KLM) और डेल्टा एयरलाइंस (Delta Airlines) के साथ मिल कर सरकारी विमानन कंपनी एयर इंडिया (Air India) के लिए बोली लगा सकती है।

खबरों के अनुसार सरकार जल्दी ही घाटे में चल रही एयर इंडिया की बिकवाली के लिए बोलीकर्ताओं से आवेदन माँग सकती है। हालाँकि अभी इस संबंध में किसी भी पक्ष की ओर से कोई औपचारिक घोषणा नहीं की गयी है।
उधर बीएसई में जेट एयरवेज का शेयर 687.80 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में 693.05 रुपये पर शुरुआत के बाद नीचे की ओर फिसला है। करीब 10 बजे यह 2.25 रुपये या 0.33% की गिरावट के साथ 685.55 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 12 मार्च 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!