शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

स्पाइसजेट (Spicejet) ने किया अमेरिकी कंपनी से इंजन और सेवा करार

विमानन कंपनी स्पाइसजेट (Spicejet) ने अमेरिका की सीएफएम इंटरनेशनल (CFM International) के साथ 81,294 करोड़ रुपये मूल्य का समझौता किया है।

करार के तहत सीएफएम, स्पाइसजेट को इसके कुल 155 बोइंग 737 मैक्स (Boeing 737 Max) जहाजों के लिए लीप-1बी इंजन बेचने के साथ ही लंबी अवधि के लिए इससे संबंधित सेवाएँ प्रदान करेगी। सीएफएम इंटरनेशनल अमेरिकी जीई एविएशन (GE Aviation) और फ्रांसीसी सैफ्रन (Safran) की संयुक्त उद्यम कंपनी है।
उधर बीएसई में स्पाइसजेट का शेयर 136.05 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में 140.00 रुपये पर खुलने के बाद कमजोर हुआ है। शुरुआती सत्र में 142.00 रुपये का ऊपरी स्तर छूने के बाद यह 135.65 रुपये के निचले स्तर तक गिरा। इसके बाद करीब पौने 1 बजे यह 0.05 रुपये या 0.04% की बेहद हल्की बढ़त के साथ 136.10 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 12 मार्च 2018)



 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!