शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सिटी यूनियन बैंक (City Union Bank) ने खोलीं तीन नयी शाखाएँ

सिटी यूनियन बैंक (City Union Bank) ने तीन नयी शाखाओं का शुभारंभ किया है।

बैंक की यह तीनों नयी शाखाएँ दक्षिणी राज्य तमिलनाडु में स्थित हैं। इसके साथ ही सिटी यूनियन बैंक का नेटवर्क 579 शाखाओं का हो गया है। गौरतलब है कि मार्च में ही बैंक ने 4 शाखाएँ और शुरू की हैं। दूसरी ओर बीएसई में सिटी यूनियन बैंक का शेयर 179.30 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले 180.10 रुपये पर खुला। एक सीमित दायरे में इस शेयर में उठापटक देखने को मिली है। करीब 1 बजे सिटी यूनियन बैंक के शेयरों में 0.25 रुपये या 0.14% की गिरावट के साथ 179.05 रुपये पर कारोबार हो रहा है। (शेयर मंथन, 12 मार्च 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!