शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आईटीसी (ITC) के शेयर में जोरदार मजबूती

प्रमुख एफएमसीजी कंपनी आईटीसी (ITC) के शेयर में 3.50% से अधिक की मजबूती आयी है।

कंपनी के शेयर में बढ़त शनिवार को जीएसटी परिषद द्वारा सिगरेट पर कर दर में कोई बदलाव न किये जाने के कारण हुई है। गौरतलब है कि सिगरेट कारोबार से आईटीसी अपनी 40-45% आमदनी प्राप्त करती है।
उधर बीएसई में आईटीसी का शेयर 259.40 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में 263.00 रुपये पर खुलने के बाद कमजोर हुआ है। शुरुआती सत्र में 269.25 रुपये का ऊपरी स्तर छूने के बाद करीब 1.40 बजे यह 9.55 रुपये या 3.68% की मजबूती के साथ 268.95 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 12 मार्च 2018)

 

 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख