शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

भारती एयरटेल (Bharti AIrtel) ने कोलकाता में किया वोल्ट सेवा का शुभारंभ

देश की सबसे बड़ी दूरसंचार सेवा प्रदाता भारती एयरटेल (Bharti AIrtel) ने कोलकाता में  वॉयस ओवर एलटीई (वोल्ट) सेवा शुरू कर दी है।
एयरटेल ने कोलकाता से पहले मुम्बई, चेन्नई और दक्षिणी राज्य कर्नाटक में यह सेवा शूरू कर रखी है। 4जी इंटरनेट पर चलने वाली वोल्ट तकनीक से उपभोक्ता तेज कॉल सेट-अप टाइम के साथ एचडी क्वालिटी वॉयस कॉल्स कर सकेंगे। एयरटेल की इस सुविधा का 4जी/एलटीई मोबाइल उपकरणों पर एयरटेल की ही 4जी सिम के साथ लाभ उठाया जा सकता है। वोल्ट के उपयोग पर किसी प्रकार का अतिरिक्त डेटा शुल्क नहीं लिया जायेगा और इसके माध्यम से की जाने वाली कॉलों पर मौजूदा प्लैन या पैक लाभ के तहत शुल्क लगेगा। 
उधर बीएसई में भारती एयरटेल 401.95 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में 403.10 रुपये पर खुलने के बाद 416.50 रुपये के शिखर तक चढ़ा। इसके बाद करीब 2 बजे एयरटेल के शेयरों में 13.60 रुपये या 3.38% की मजबूती के साथ 415.55 रुपये पर लेन-देन चल रही है। (शेयर मंथन, 12 मार्च 2018)

 

 

 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!