शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एनटीपीसी (NTPC) ने किया 800 मेगावाट की नयी इकाई का शुभारंभ

सरकारी विद्युत कंपनी एनटीपीसी (NTPC) ने कुडगी सुपर थर्मल पावर स्टेशन की 800 मेगावाट की तीसरी इकाई शुरू कर दी।

इससे स्टेशन की कुल क्षमता 2,400 (800X3) मेगावाट इकाई है। इसके साथ ही एनटीपीसी की कुल क्षमता 45,300 मेगावाट और एनटीपीसी ग्रुप की क्षमता 52,191 मेगावाट हो गयी है।
उधर बीएसई में एनटीपीसी का शेयर पिछले बंद स्तर की तुलना में आज सपाट 171.00 रुपये पर खुला। करीब 12.10 बजे यह 1.85 रुपये या 1.08% की गिरावट के साथ 169.15 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 13 मार्च 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!