शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जेएसडब्ल्यू स्टील (JSW Steel) के फरवरी उत्पादन में 5% वृद्धि

जेएसडब्ल्यू स्टील (JSW Steel) के फरवरी उत्पादन में साल दर साल आधार पर 5% की बढ़त हुई है।

फरवरी 2017 में 12.6 लाख टन के मुकाबले चालू वर्ष की समान अवधि में कंपनी ने 13.3 लाख टन क्रूड स्टील का उत्पादन किया। इनमें रोल्ड उत्पाद (सपाट) 9 लाख टन से 2% अधिक 9.1 लाख टन और रोल्ड उत्पाद 2.5 लाख टन से 36% बढ़ कर 3.4 लाख टन रहे। उधर बीएसई में जेएसडब्ल्यू स्टील का शेयर 303.40 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में 304.95 रुपये पर खुला। सवा 11 बजे के आस-पास यह 0.50 रुपये या 0.16% की हल्की कमजोरी के साथ 302.90 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 14 मार्च 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!