शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

तो एनटीपीसी (NTPC) ऐसे जुटायेगी 2,601 करोड़ रुपये

सरकारी विद्युत कंपनी एनटीपीसी (NTPC) 2,601 करोड़ रुपये की पूँजी जुटायेगी।

कंपनी यह रकम डॉलर मुद्रित बॉन्ड जारी करके प्राप्त करेगी, जिन पर 4.5% की ब्याज दर है। यह बॉन्ड एनटीपीसी के 600 करोड़ डॉलर जुटाने की योजना का हिस्सा है, जो कि सिंगापुर एक्सचेंज सिक्योरिटीज ट्रेडिंग और इंडिया इंटरनेशनल एक्सचेंज आईएफएससी पर सूचीबद्ध किया जायेगा।
उधर बीएसई में एनटीपीसी का शेयर 169.40 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में 171.80 रुपये पर खुला। पौने 12 बजे के आस-पास यह 0.45 रुपये या 0.27% की हल्की कमजोरी के साथ 168.95 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 14 मार्च 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!