शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बीएचईएल (BHEL) ने शुरू किया नया संयंत्र

सरकारी कंपनी बीएचईएल (BHEL) ने आंध्र प्रदेश में एक नया संयंत्र शुरू किया है।

600 मेगावाट क्षमता वाला कोयला आधारित यह संयंत्र आंध्र प्रदेश पावर जनरेशन (Andhra Pradesh Power Generation) की रायसलीमा थर्मल विद्युत परियोजना (Rayalaseema Thermal Power Project) में शुरू किया गया है। बीएचईएल राज्य में विजयवाड़ा और कृष्णापटनम में भी 1-1 इकाई स्थापित कर रही है।
उधर बीएसई में बीएचईएल का शेयर 86.80 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज 86.50 रुपये पर खुला। कारोबार के मध्य में इसका ऊपरी भाव 87.75 रुपये और निचला स्तर 85.65 रुपये रहा है। इसके बाद करीब 3 बजे बीएचईएल के शेयरों में 0.55 रुपये या 0.63% की कमजोरी के साथ 86.25 रुपये पर कारोबार हो रहा है। (शेयर मंथन, 14 मार्च 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!