शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टाटा टेलीसर्विसेज (Tata Teleservices) बंद करेगी सीडीएमए (CDMA) सेवा

टाटा टेलीसर्विसेज (Tata Teleservices) 19 मार्च से दिल्ली में अपनी सीडीएमए (CDMA) सेवा बंद करनी शुरू करेगी।

कंपनी ने उपभोक्ताओं को इसके जीएसएम (GSM) नेटवर्क या फिर किसी अन्य सेवा प्रदाता से जुड़ने को कहा है। टाटा टेलीसर्विसेज ने पहले से ही कई सर्किलों में अपनी सीडीएमए सेवा बंद कर दी है। उधर कंपनी का शेयर ऊपरी सर्किट में पहुँच गया है।
बीएसई में टाटा टेलीसर्विसेज का शेयर 6.12 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में 6.38 रुपये पर खुला और 6.42 रुपये तक चढ़ा, जो इसका ऊपरी सर्किट भाव है। करीब साढ़े 11 बजे भी यह 0.30 रुपये या 4.98% की मजबूती के साथ 6.42 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 15 मार्च 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!