शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एचडीएफसी (HDFC) की केनरा बैंक (Canara Bank) का हिस्सा खरीदने की योजना

एचडीएफसी (HDFC) केनरा बैंक (Canara Bank) की सहायक कंपनी कैन फिन होम्स (Can Fin Homes) में हिस्सा खरीद सकती है।

एचडीएफसी, कंपनी में केनरा बैंक की 30% हिस्सेदारी खरीदेगी, जिसके लिए सभी बोलीकर्ताओं में यह सबसे प्रमुख कंपनी बन कर सामने आयी है। खबरों के अनुसार आरबीएल बैंक (RBL Bank) और सिंगापुर की टेमासेक (Temasek) भी इस दौड़ में शामिल हैं। बता दें कि कैन फिन होम्स के 20 सस्ते आवास वित्तीय केंद्र और 132 शाखाओं का नेटवर्क है। उधर बीएसई में एचडीएफसी और कैन फिन होम्स के शेयरों में कमजोरी है, जबकि केनरा बैंक मजबूत स्थिति में है।
बीएसई में एचडीएफसी का शेयर 1,846.30 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में 1,847.00 रुपये पर खुल कर साढ़े 12 बजे के आस-पास 5.85 रुपये या 0.32% की कमजोरी के साथ 1,840.45 रुपये है। वहीं केनरा बैंक 1.19% की वृद्धि के साथ 262.60 रुपये और कैन फिन होम्स 2.69% की गिरावट के साथ 534.40 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 15 मार्च 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!