शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

हैवेल्स इंडिया (Havells India) ने मिलाया हुंडई इलेक्ट्रिक (Hyundai Electric) से हाथ

हैवेल्स इंडिया (Havells India) ने हुंडई इलेक्ट्रिक (Hyundai Electric) के साथ समझौता किया है।

कंपनी ने यह करार चुंबकीय मेलकों (Magnetic Contactor) के उत्पादन के लिए किया है। समझौते के तहत हुंडई इलेक्ट्रिक तकनीकी जानकारी मुहैया करने के अलावा हैवेल्स ब्रांड के अंतर्गत चुंबकीय मेलकों के उत्पादन और विपणन के लिए लाइसेंस प्रदान करेगी। इस समय भारत में चुंबकीय मेलक बाजार 1,200 करोड़ रुपये का है औऱ 6-8% की वार्षिक दर से ग्रोथ कर रहा है। दूसरी ओर इस खबर का हैवेल्स इंडिया के शेयर अच्छा प्रबाव दिख रहा है।
बीएसई में हैवेल्स इंडिया का शेयर 516.80 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में 522.70 रुपये पर खुल कर 528.00 रुपये तक चढ़ा। करीब 12.55 बजे हैवेल्स के शेयरों में 8.20 रुपये या 1.59% की मजबूती के साथ 525.00 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 15 मार्च 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!