शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इन्फोसिस (Infosys) करेगी प्रौद्योगिकी और नवाचार केंद्र की स्थापना

प्रमुख बहुराष्ट्रीय आईटी सेवा प्रदाता इन्फोसिस (Infosys) अमेरिका के कनेक्टिकट में प्रौद्योगिकी और नवाचार केंद्र की स्थापना करेगी।

साथ ही इन्फोसिस राज्य में 2022 तक 1,000 अमेरिकियों को नौकरी देगी। पिछले साल इन्फोसिस ने अमेरिका में ऐसे 4 केंद्र खोलने के साथ ही 10,000 स्थानीय लोगों को नौकरी देने की घोषणा की थी। इनमें कंपनी ने इंडियाना में एक केंद्र शुरू भी कर दिया है।
दूसरी ओर बीएसई में इन्फोसिस का शेयर 1,180.20 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में 1,180.00 रुपये पर खुल कर 1,187.80 रुपये तक चढ़ा, फिर इसका रुख नीचे की ओर मुड़ गया। करीब 2 बजे इन्फोसिस के शेयरों में 1.10 रुपये या 0.09% की हल्की कमजोरी के साथ 1,179.10 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 15 मार्च 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!