शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सुजलॉन एनर्जी (Suzlon Energy) ने सफलतापूर्वक शुरू की सौर ऊर्जा परियोजनाएँ

देश की सबसे बड़ी अक्षय ऊर्जा समाधान प्रदाता सुजलॉन एनर्जी (Suzlon Energy) ने तीन राज्यों में सफलतापूर्वक कुल 340 मेगावाट की सौर ऊर्जा परियोजनाएँ शुरू की हैं।

इनमें तेलंगाना में 219 मेगावाट, राजस्थान में 60 मेगावाट और महाराष्ट्र में 70 मेगावाट की परियोजना है। इसके साथ ही सुजलॉन एनर्जी ने सौलर ऊर्जा संबंधित अपने सारे ठेके पूरे कर दिये हैं।
दूसरी तरफ बीएसई में सुजलॉन एनर्जी का शेयर 11.49 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में 11.50 रुपये पर खुल कर कारोबार के दौरान 11.75 रुपये तक चढ़ा। अंत में कंपनी का शेयर 0.23 रुपये या 2.00% की मजबूती के साथ 11.72 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 15 मार्च 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख