शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) को मिला 2,864 करोड़ रुपये का नया ठेका

प्रमुख इंजीनियरिंग और निर्माण कंपनी लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) की निर्माण इकाई को 2,864 करोड़ रुपये का नया कार्य मिला है।

कंपनी को यह ठेका डेडिकेटेड फ्रेट कोरीडोर कॉपोरेशन ऑफ इंडिया से मिला है, जिसके तहत कंपनी को उत्तर प्रदेश में खुर्जा से पिलखानी तक 222 किमी लंबे एक ट्रैक का निर्माण करना है। इसमें यार्ड, 75 प्रमुख और 588 छोटे पुल, 1 रेल ओवर ब्रिज नवीनीकऱण, 4 रेल फ्लाईओवर और 21 स्टेशन का कार्य शामिल हैं।
उधर बीएसई में लार्सन ऐंड टुब्रो 1,295.05 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में 1,299.75 रुपये पर खुलने के बाद 1,278.80 रुपये के निचले भाव तक फिसला। इसके बाद करीब सवा 2 बजे कंपनी के शेयरों में 15.15 रुपये या 1.17% की कमजोरी के साथ 1,279.90 रुपये पर लेन-देन चल रही है। (शेयर मंथन, 16 मार्च 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!