शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आटे में प्लास्टिक पर वीडियो मामले में आईटीसी (ITC) करेगी तीसरी एफआईआर (FIR)

प्रमुख एफएमसीजी कंपनी आईटीसी (ITC) राजधानी दिल्ली में एफआईआर (FIR) दर्ज करेगी।

कंपनी की देश भर में यह तीसरी एफआईआर उस वीडियो प्रचार के खिलाफ है जो इसके मशहूर आटा ब्रांड 'आशीर्वाद आटा' में प्लास्टिक होने का दावा करताी हैं। इससे पहले आईटीसी ने कोलकाता और हैदराबाद में एफआईआर दर्ज करवायी हैं।
बीएसई में आईटीसी का शेयर 265.55 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 264.25 रुपये पर खुला और गिरावट के रुख के बीच 259.60 तक गिरा। 2.50 बजे के आस-पास कंपनी के शेयरों में 6.15 रुपये या 2.32% की कमजोरी के साथ 259.40 रुपये पर लेन-देन चल रही है। (शेयर मंथन, 16 मार्च 2018)

 

 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!