शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अशोक बिल्डकॉन (Ashoka Buildcon) की सहायक कंपनी को एनएचएआई (NHAI) से मिला एक और ठेका

अशोक बिल्डकॉन (Ashoka Buildcon) की सहायक कंपनी अशोक कंसेशंस (Ashoka Concessions) को एनएचएआई (NHAI) से 1,687 करोड़ रुपये का एक नया कार्य प्राप्त हुआ है।

इसके तहत कंपनी को वड़ोदरा मुम्बई एक्सप्रेसवे की 279 किमी से 292 किमी तक की सड़क की 8 लेनिंग करनी है। इससे पहले मार्च में ही अशोक कंसेशन को एनएचएआई से कई और भी ठेके मिले हैं।
दूसरी ओर बीएसई में शुक्रवार को अशोक बिल्डकॉन का शेयर 2.65 रुपये या 1.16% की कमजोरी के साथ 225.90 रुपये पर बंद हुआ। जबकि 52 सप्ताहों की अवधि में यह 268.50 रुपये तक चढ़ा और 171.65 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। (शेयर मंथन, 17 मार्च 2018)

 

 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!