शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जी एंटरटेनमेंट (Zee Entertainment) नहीं खरीदेगी 9एक्स मीडिया और आईएनएक्स म्यूजिक

जी एंटरटेनमेंट (Zee Entertainment) ने 9एक्स मीडिया (9X Media) और इसकी इकाई आईएनएक्स म्यूजिक (INX Music) को अधिग्रहित करने वाले करार को रद्द कर दिया है।

जी एंटरटेनमेंट को 160 करोड़ रुपये में रिवेन्डेल पीई (Rivendell PE) और अन्य शेयरधारकों से इन दोनों कंपनियों की हिस्सेदारी खरीदनी थी। जी ने पहले से तय की गयी कुछ भौतिक स्थितियों के पूरा न होने के कारण यह निर्णय लिया है।
दूसरी तरफ बीएसई में जी एंटरटेनमेंट के शेयर में 570.85 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 571.55 रुपये पर शुरुआत के बाद काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला रहा है। इस बीच 11 बजे के आस-पास जी एंटरटेनमेंट के शेयरों में 1.85 रुपये या 0.32% की कमजोरी के साथ 569.00 रुपये पर लेन-देन जारी है। (शेयर मंथन, 19 मार्च 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!