शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ऐक्सिस बैंक (Axis Bank) ने शारजाह में खोला नया प्रतिनिधि दफ्तर

ऐक्सिस बैंक (Axis Bank) ने शारजाह (यूएई) में अपना एक नया प्रतिनिधि दफ्तर शुरू किया है।

भारत में निजी क्षेत्र के तीसरे सबसे बड़े बैंक का यूएई में यह तीसरा दफ्तर है। गौरतलब है कि यूएई में 30 लाख से अधिक एनआऱआई (NRI) हैं, जिससे वहाँ बैंक के लिए अच्छे अवसर हैं।
उधर बीएसई में ऐक्सिस बैंक के शेयर में 523.45 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 521.15 रुपये पर शुरुआत के बाद उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। इसी दौरान 11.20 बजे के आस-पास ऐक्सिस बैंक के शेयरों में 1.55 रुपये या 0.30% की गिरावट के साथ 521.90 रुपये के भाव पर कारोबार हो रहा है। (शेयर मंथन, 19 मार्च 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!