शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

पीएनसी इन्फ्राटेक (PNC Infratech) को एनएचएआई (NHAI) से मिला ठेका

पीएनसी इन्फ्राटेक (PNC Infratech) को एनएचएआई (NHAI) से 1,197 करोड़ रुपये का कार्य मिला है।

कंपनी को यह ठेका एनएच-91 पर 2 साल के भीतर 45 किमी लंबी सड़क की 4 लेनिंग के लिए मिला है। एनएच-91 उत्तर प्रदेश में अलीगढ़-कानपुर के बीच स्थित है।
बीएसई में पीएनसी इन्फ्राटेक का शेयर 154.40 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 158.00 रुपये पर शुरुआत के बाद 160.10 रुपये के ऊपरी स्तर गया। इसके बाद करीब 2.30 बजे कंपनी के शेयरों में 2.35 रुपये या 1.52% की मजबूती के साथ 156.75 रुपये के भाव पर लेन-देन चल रही है। (शेयर मंथन, 19 मार्च 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!