शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने बढ़ाये यात्री वाहनों के दाम

प्रमुख वाहन निर्माता टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने यात्री वाहनों पर 60,000 रुपये तक की बढ़ोतरी का ऐलान किया है।

कंपनी के वाहनों के बढ़े हुए दाम 1 अप्रैल से लागू होंगे। कीमतों में बढ़ोतरी विभिन्न मॉडलों के आधार पर होगी। इस खबर का टाटा मोटर्स के शेयर पर सकारात्मक असर दिख रहा है।
बीएसई में टाटा मोटर्स का शेयर पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज सपाट 335.75 रुपये पर खुला और सत्र के बीच में 333.40 रुपये के निचले स्तर तक फिसला, जो इसके 52 हफ्तों के निचले स्तर (332.55 रुपये) के काफी नजदीक है। करीब पौने 3 बजे कंपनी के शेयरों में 0.80 रुपये या 0.24%% की मजबूती के साथ 336.55 रुपये के भाव पर लेन-देन हो रही है। (शेयर मंथन, 20 मार्च 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!