शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सरकार ने चीनी पर हटाया निर्यात शुल्क

केंद्र सरकार ने अधिक उत्पादन के बीच विदेशों में बिक्री बढ़ाने के लिए चीनी पर 20% निर्यात शुल्क हटा दिया है।

गौरतलब है कि 2017-18 की सितंबर से अगस्त तक की अवधि में देश में चीनी का रिकॉर्ड 2.95 करोड़ टन उत्पादन होने का अनुमान है, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के मुकाबले 45% अधिक रहेगा। इसके अलावा पिछले 6 महीनों में चीनी के दाम 15% घटे हैं। अधिक उत्पादन और घटते दामों के काऱण सरकार ने यह निर्णय लिया है। भारतीय चीनी मिल संघ (इस्मा) और राष्ट्रीय सहकारी चीनी फैक्ट्री संघ पहले से ही अधिक उत्पादन के कारण निर्यात शुल्क को समाप्त किये जाने की माँग कर रहे थे।
इस खबर का चीनी कंपनियों के शेयर पर अच्छा असर दिखा। आज आंध्र शुगर्स में 1.02%, बलरामपुर चीनी में 5.46%, रिगा शुगर में 4.53% औऱ पॉनी शुगर्स में 2.53% की बढ़त दर्ज की गयी। (शेयर मंथन, 20 मार्च 2018)





कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!