शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

स्टील स्ट्रिप्स (Steel Strips) को मिला निर्यात ठेका

स्टील स्ट्रिप्स (Steel Strips) को यूके के पश्च बाजार से एक नया ठेका प्राप्त हुआ है।

कंपनी को प्राप्त ठेके के तहत करीब 7,000 स्टील पहियों की आपूर्ति 30 दिनों के अंदर करनी है। कंपनी चेन्नई में स्थित अपने संयंत्र से इन पहियों की आपूर्ति करेगी।
दूसरी तरफ बीएसई में स्टील स्ट्रिप्स 1,066.60 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में हल्की बढ़त के साथ 1,074.25 रुपये पर खुला और 1,083.75 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। सवा 12 बजे के आस-पास यह 3.70 रुपये या 0.35% की वृद्धि के साथ 1,070.30 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 21 मार्च 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!