शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रिलायंस कम्युनिकेशंस (Reliance Communications) को नहीं मिली शीर्ष अदालत से राहत

उच्चतम न्यायालय ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (Reliance Communications) की संपत्ति बिक्री पर रोक के बॉम्बे उच्च न्यायालय के फैसले को बरकरार रखा है।

शीर्ष अदालत ने मामले में सभी पक्षों को 28 मार्च तक अपना पक्ष रखने का भी निर्दश दिया है। गौरतलब है कि बॉम्बे उच्च न्यायालय द्वारा कंपनी की संपत्ति बिक्री पर रोक के बाद इसने उच्चतम न्यायालय में अर्जी दाखिल की थी। रियालंस जियो ने स्पेक्ट्रम, मोबाइल टावर और ऑप्टिकल फाइबर सहित रिलायंस कम्युनिकेशंस की मोबाइल व्यापार संपत्तियों को खरीदने के लिए करार किया है। इस 38,000 करोड़ रुपये के सौदे की मार्च 2018 तक पूरा होने की उम्मीद थी। मगर स्वीडिश कंपनी एरिक्जन ने रिलायंस कम्युनिकेशंस पर अपने 1,012 करोड़ रुपये के बकाया ऋण के कारण इस करार के खिलाफ मध्यस्थता प्राधिकरण में गुहार लगायी थी।
उधर बीएसई में रिलायंस कम्युनिकेशंस का शेयर 25.20 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज 25.50 रुपये खुला, मगर इस खबर से सवा 11 बजे के आस-पास इसमें एक तीखी गिरावट आयी। 12.20 बजे के आस-पास यह 1.05 रुपये या 4.17% की कमजोरी के साथ 24.15 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 22 मार्च 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!