शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सेंसेक्स में 408 अंकों की गिरावट के बीच पीएनबी (PNB) 3% नीचे

करीब सवा 11 बजे सेंसेक्स में 408 अंकों की गिरावट है, जबकि पीएनबी (PNB) 3.21% की कमजोरी दिखा रहा है।

96.45 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज 95.00 रुपये पर खुलने के बाद पीएनबी का शेयर इस समय 3.10 रुपये या 3.21% की कमजोरी के साथ 93.35 रुपये पर चल रहा है। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 231.60 रुपये औऱ निचला स्तर 91.30 रुपये रहा है। खबर है कि पिछले 10 सालों में पीएनबी ने मूल्यांकन और अनुसंधान फर्म आईसीआरए (ICRA) में करीब 2% हिस्सेदारी बेची है। पीएनबी ने 04 जुलाई 2008 से 21 मार्च 2018 के दौरान कंपनी के 3,40,000 शेयर बेचे हैं। (शेयर मंथन, 23 मार्च 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!