शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motocorp) ने बढ़ायी कोलम्बियाई संयुक्त उद्यम में हिस्सेदारी

प्रमुख दोपहिया वाहन निर्माता हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motocorp) ने संयुक्त उद्यम कंपनी एचएमसीएल कोलम्बिया (HMCL Columbia) में अपनी हिस्सेदारी में इजाफा किया है।

एचएमसीएल कोलम्बिया में हीरो मोटोकॉर्प की हिस्सेदारी बढ़ कर 68% हो गयी है। एचएमसीएल कोलम्बिया की शुरुआत हीरो मोटोकॉर्प की सहायक कंपनी एमएमसीएल नीदरलैंड ने 2014 में 51% हिस्सेदारी के साथ अमेरिका की वॉवेन होल्डिंग्स के साथ मिल कर की थी। हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए कंपनी ने 3 करोड़ आवश्यक रूप से परिवर्तनीय तरजीही शेयर खरीदे हैं।
दूसरी ओर बीएसई में हीरो मोटोकॉर्प का शेयर 3,454.85 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में 3,461.00 रुपये खुला और सत्र के बीच में 3,353.75 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। करीब 1.50 बजे कंपनी के शेयरों में 41.85 रुपये या 1.21% की कमजोरी के साथ 3,413.00 रुपये पर लेन-देन हो रही है। (शेयर मंथन, 23 मार्च 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!