शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एलआईसी (LIC) ने बढ़ायी इंद्रप्रस्थ गैस (Indraprastha Gas) में हिस्सेदारी

एलआईसी (LIC) ने इंद्रप्रस्थ गैस (Indraprastha Gas) में अपनी शेयरधारिता 5.059% तक बढ़ा ली है।

एलआईसी ने इंद्रप्रस्थ गैस के अतिरिक्त 43,72,456 शेयर (0.625%) खरीदे हैं। इससे पहले 28 नवंबर 2016 से 21 मार्च 2018 के बीच एलआईसी ने कंपनी के 3,10,47,459 इक्विटी शेयर (4.434%) खरीदे थे।
दूसरी तरफ बीएसई में इंद्रप्रस्थ गैस का शेयर 292.05 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में 286.00 रुपये खुला और कारोबार के दौरान 282.00 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। 2.30 बजे के आस-पास कंपनी के शेयरों में 10.80 रुपये या 3.70% की कमजोरी के साथ 281.25 रुपये पर लेन-देन हो रही है। (शेयर मंथन, 23 मार्च 2018)



कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!