शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रिलायस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) ने किया जियोम्युजिक और सावन के विलय के लिए करार

reliance jio logo

रिलायस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) ने अपनी डिजिटल म्युजिक सेवा जियोम्युजिक (JioMusic) और प्रमुख म्युजिक ऐप्प सावन (Saavn) के एकीकृण के लिए समझौता किया है।

दोनों डिजिटल माध्यम मिल कर एक नया संगीत प्लेटफॉर्म तैयार करेंगे। इसके लिए रिलायंस इंडस्ट्रीज ने सावन के साथ दो समझौते किये हैं। इस समझौते से बनने वाली संयुक्त कंपनी की कीमत 100 करोड़ डॉलर से ज्यादा होगी। जियो म्यूजिक की 67 करोड़ डॉलर की हिस्सेदारी के अलावा रिलायंस इसमें 10 करोड़ डॉलर का निवेश अलग से करेगी। दूसरे करार के मुताबिक रिलायंस, सावन के मौजूदा शेयरधारकों से 10.4 करोड़ डॉलर की हिस्सेदारी खरीदेगी।
दूसरी ओर शुक्रवार को बीएसई में रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर पूरे दिन लाल निशान में रह कर 14.45 रुपये या 1.59% की कमजोरी के साथ 892.85 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का ऊपरी स्तर 990.00 रुपये और निचला स्तर 617.05 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 24 मार्च 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!