शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motocorp) ने शुरू किया आंध्र प्रदेश में संयंत्र का निर्माण

देश की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motocorp) ने अपने नये उत्पादन संयंत्र का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है।

आंध्र प्रदेश के चित्तूर में स्थित नये संयंत्र के लिए कंपनी ने 1,600 करोड़ रुपये का निवेश किया है। यह कंपनी की आठवीं उत्पादन इकाई होगी, जिसकी वार्षिक स्थापित क्षमता 18 लाख इकाई होगी, जिसे 3 चरणों में प्राप्त किया जायेगा।
6,000 एकड़ में फैली इस इकाई के माध्यम से 2,000 लोगों को सीधे नौकरी मिलेगी, जबकि वेंडर और आपूर्तिकर्ताओं के माध्यम से कुल 10,000 नये रोजगार के अवसर बनेंगे।
शुक्रवार को बीएसई में हीरो मोटोकॉर्प का शेयर 40.20 रुपये या 1.16% की कमजोरी के साथ 3,414.65 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का ऊपरी स्तर 4,200.00 रुपये और निचला स्तर 3,180.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 24 मार्च 2018)




Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख