शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जायडस कैडिला (Zydus Cadila) को मिली यूएसएफडीए (USFDA) की मंजूरी

जायडस कैडिला (Zydus Cadila) को अमेरिकी दवा नियामक यूएसएफडीए (USFDA) ने हरी झंडी दिखायी है।

जायडस को दवा नियामक की मंजूरी मेटोप्रोलोल सुसीनेट टैबलेट की बिक्री हेतू प्राप्त हुई, जिसका इस्तेमाल छाती में दर्द (एन्जाइना), हृदय गति का रुकना, हाई-लो ब्लड प्रेशर, हर्ट अटैक और किडनी की समस्या के इलाज में किया जाता है।
उधर बीएसई में कैडिला हेल्थकेयर का शेयर 369.95 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज 377.00 रुपये पर खुला और 389.20 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। 11.20 बजे के आस-पास यह 18.95 रुपये या 5.12% की मजबूती के साथ 388.90 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 26 मार्च 2018)



कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!