शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सिटी यूनियन बैंक (City Union Bank) ने खोली नयी शाखा, शेयर कमजोर

सिटी यूनियन बैंक (City Union Bank) ने उदयपुर, राजस्थान में अपनी एक नयी शाखा खोली है।

इसके साथ ही बैंक की कुल शाखाओं की संख्या 600 हो गयी है। इस सकारात्मक खबर के बावजूद बैंक के शेयर में कमजोरी दिख रही है।
बीएसई में सिटी यूनियन बैंक का शेयर 169.70 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज 170.00 रुपये पर खुला और सत्र के बीच में 166.10 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। 12.50 बजे के आस-पास यह 2.20 रुपये या 1.30% की कमजोरी के साथ 167.50 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 26 मार्च 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!