शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बाजार में गिरावट के बावजूद चढ़ा स्टील स्ट्रिप्स (Steel Strips) का शेयर

सेंसेक्स में 205.71 अंकों की गिरावट के बावजूद बीएसई में स्टील स्ट्रिप्स (Steel Strips) का शेयर 8.45 रुपये या 0.80% की बढ़ोतरी के साथ 1,068.00 रुपये पर बंद हुआ।

हालाँकि आज यह 1,059.55 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले लाल निशान में 1,052.40 रुपये पर खुला था। सुबह कंपनी ने ऐलान किया कि इसके मेहसाणा (गुजरात) में स्थित अलॉय व्हील संयंत्र को 6 वास्तविक उपकरण उत्पादकों (ओईएम) से ठेके मिले हैं, जिससे इस संयंत्र का उपयोग 75% तक बढ़ सकता है।
इसके अलावा मोटर वाहन के लिए इस्पात पहियों की निर्माता स्टील स्ट्रिप्स के 52 हफ्तों का ऊपरी भाव 1,225.00 रुपये और निचला स्तर 769.95 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 28 मार्च 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!