शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कल्पतरू पावर (Kalpataru Power) को मिले 901 करोड़ रुपये के ठेके

कल्पतरू पावर (Kalpataru Power) को 901 करोड़ रुपये के तीन ठेके मिले हैं।

इनमें 765 केवी डी/सी ट्रांसमिशन लाइनों का निर्माण, जीआईएस सबस्टेशन तथा ट्रांसमिशन लाइन औऱ ओवरहेड उपकरण तथा कर्षण सबस्टेशन के कार्य सहित रेलवे विद्युतीकरण का काम शामिल है। इसके साथ ही कंपनी को चालू वित्त वर्ष में मिले ठेके 9,350 करोड़ रुपये के हो गये हैं।
उधर बीएसई में बुधवार को कल्पतरू पावर का शेयर 5.60 रुपये या 1.18% की मजबूती के साथ 481.45 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का सर्वाधिक भाव 535.95 रुपये और न्यूनतम भाव 283.10 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 29 मार्च 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!