शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

विजया बैंक (Vijaya Bank) ने केंद्र सरकार को किये शेयर आवंटित

विजया बैंक (Vijaya Bank) ने केंद्र सरकार को 19,42,79,628 इक्विटी शेयर आवंटित किये हैं।

बैंक ने 10 रुपये प्रति वाले इन शेयरों को 55.73 रुपये के अधिमूल्य के साथ 65.73 रुपये के भाव पर आवंटित किया है। परिणामस्वरूप विजया बैंक की चुकता शेयर पूँजी बढ़ कर 13,04,14,79,650 रुपये और बैंक में सरकार की हिस्सेदारी 63.29% से बढ़ कर 68.77% हो गयी है।
उधर बुधवार को विजया बैंक का शेयर 51.05 रुपये का निचला स्तर छू कर अंत में 0.15 रुपये या 0.29% की कमजोरी के साथ 51.90 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का ऊपरी स्तर 97.40
रुपये और निचला स्तर 50.50 रुपये का रहा है। (शेयर मंथन, 30 मार्च 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!