शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

हिंदुजा ग्लोबल (Hinduja Global) की इकाई खरीदेगी अमेरिकी कंपनी में हिस्सेदारी

हिंदुजा ग्लोबल (Hinduja Global) की सहायक कंपनी हिंदुजा ग्लोबल सॉल्युशंस यूके (Hinduja Global Solutions UK) ने अमेरिका की डिजिटल कंसल्टिंग सेवा प्रदाता एलीमेंट सॉल्युशंस (Element Solutions) में हिस्सा खरीदने के लिए करार किया है।

50 लाख डॉलर के सौदे में कंपनी, एलीमेंट सॉल्युशंस की 57% हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगी। इस सौदे के 15 दिनों में पूरा होने की उम्मीद है, जिससे कंपनी के डिजिटल मार्केटिंग और डिजिटल अनुभव सेवा कारोबार में वृद्धि होगी।
उधर बीएसई में हिंदुजा ग्लोबल का शेयर बुधवार को 11.10 रुपये या 1.10% की बढ़ोतरी के साथ 815.75 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 1,042.00 रुपये और निचला स्तर 490.65 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 31 मार्च 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख