शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ईस्टर के अवसर पर जेट एयरवेज (Jet Airways) ने किया 30% तक छूट का ऐलान

प्रमुख विमानन कंपनी जेट एयरवेज (Jet Airways) ने ईस्टर (Easter) के मौके पर चार दिवसीय विशेष टिकट बिक्री के तहत हवाई यात्रा पर 30% तक छूट देने का ऐलान किया है।

यह ऑफर शुक्रवार (30 मार्च) से सोमवार (1 अप्रैल) तक उपलब्ध है। इसके तहत घरेलू उड़ानों के लिए प्रीमियर श्रेणी की बुकिंग पर 20%, इकोनॉमी श्रेणी में 10% और चुनिंदा अंतरराष्ट्रीय रूटों पर प्रीमियर और इकोनॉमी दोनों की श्रेणियों की बुकिंग पर 30% तक किराये में छूट मिलेगी। कंपनी के घरेलू नेटवर्क में 45 शहरों के लिए टिकट खरीद के दिन से 30 सितंबर 2018 तक मान्य होगा और यह छूट एक तरफ की यात्रा के लिए मिलेगी। वहीं जेट एय़रवेज ने अंतरराष्ट्रीय यात्रा में आने-जाने या एकतरफा दोनों के किराये पर छूट देने का ऐलान किया है। इन रूटों में भारत से दुबई, अबू धाबी, शारजाह, बहरेन, दोहा, दम्माम, कुवैत, रियाद, जेद्दाह, मस्कट, काठमांडु, ढाका, हॉन्ग-कॉन्ग, बैंग्कॉक, एम्सटर्डम, पैरिस, लंदन और टोरोंटो शामिल हैं।
उधर बीएसई में बुधवार को जेट एयरवेज का शेयर 27.70 रुपये या 4.35% की कमजोरी के साथ 609.50 रुपये पर बंद हुआ था। जबकि कंपनी के शेयर का 52 हफ्तों का ऊपरी भाव 883.65 रुपये और निचला भाव 436.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 31 मार्च 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!