शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने इसलिए मिलाया एएलटी बालाजी (ALT Balaji) से हाथ

देश की सबसे बड़ी दूरसंचार सेवा प्रदाता भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने बालाजी टेलीफिल्म्स (Bharti Telefilms) की सहायक कंपनी एएलटी बालाजी (ALT Balaji) के साथ करार किया है।

यह करार एयरटेल टीवी ऐप्प (Airtel TV App) के उपभोक्ताओं तक एएलटी बालाजी के पोर्टफोलियो से रोमांचक डिजिटल सामग्री पहुँचाने के लिए किया गया है। एएलटी बालाजी के सभी ऑरिजिनल शॉ और हिट फिल्में अब एयरटेल टीवी ऐप्प पर उपलब्ध हैं। इस करार से एयरटेल टीवी ऐप्प पर 350 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल औऱ 10,000 से अधिक फिल्में उपलब्ध होंगी।
दूसरी तरफ बुधवार को बीएसई में भारती एयरटेल का शेयर 12.55 रुपये या 3.05% की कमजोरी के साथ 398.90 रुपये के भाव पर बंद हुआ। वहीं कंपनी के 52 हफ्तों का सर्वाधिक भाव 565.00 रुपये और न्यूनतम भाव 333.25 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 31 मार्च 2018)

 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!