शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : आईसीआईसीआई बैंक, मारुति सुजुकी, वेदांत, केनरा बैंक, पीएनबी और टाटा मोटर्स

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें आईसीआईसीआई बैंक, मारुति सुजुकी, वेदांत, केनरा बैंक, पीएनबी और टाटा मोटर्स शामिल हैं।

आईसीआईसीआई बैंक - 3,200 करोड़ रुपये के वीडियोकॉन ऋण मामले में बैंक के कर्मियों के बाद सीबीआई अब सीईओ चंदा कोचर से पूछताछ करेगी।
मारुति सुजुकी - कंपनी का मार्च बिक्री 15% बढ़ कर 1.60 इकाई रही।
संधार टेक और कारदा कंस्ट्रक्शन - दोनों शेयर आज बीएसई पर शुरुआत करेंगे।
वेदांत - कंपनी ने इलेक्ट्रोस्टील स्टील्स को अधिग्रहित करने के लिए बोली में सफलता हासिल की।
इलाहाबाद बैंक - बैंक ने ऋण दर में 45 आधार अंक घटाये।
इंडियन ऑयल - कंपनी रिफाइनिंग क्षमता को दोगुना करने के लिए 1.4 लाख करोड़ रुपये का निवेश करेगी।
केनरा बैंक - बैंक ने केन फिन होम्स में हिस्सा बेचने की योजना स्थगित की।
अशोक बिल्डकॉन - अशोक बिल्डकॉन की इकाई को एनएचएआई से ठेका मिला।
अल्ट्राटेक सीमेंट - कंपनी को बिनानी सीमेंट खरीदने के लिए सीसीआई की मंजूरी मिली।
पीएनबी - दावेदार बैंकों को एलओयू के एवज में पीएनबी 6,500 करोड़ रुपये का भुगतान करेगा।
कर्नाटक बैंक - बैंक ने आरबीआई को 58.9 करोड़ रुपये के घोटाले की जानकारी दी।
टाटा पावर - टाटा पावर, टाटा एड्वांस्ड सिस्टम को अपना रक्षा व्यापार बेचेगी।
टाटा मोटर्स - कंपनी ने आगामी आईपीएल के लिए बीसीसीआई से करार किया है। (शेयर मंथन, 02 अप्रैल 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!