शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) की मार्च बिक्री में बढ़ोतरी, शेयर मजबूत

प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) के शेयर में सुबह करीब 2% की मजबूती दिख रही है।

मार्च 2017 के मुकाबले 2018 की समान अवधि में मारुति सुजुकी की कुल बिक्री में 14.9% की बढ़त दर्ज की गयी है। कंपनी ने वाहनों की 1,39,763 इकाइयों के मुकाबले 160,598 इकाइयाँ बेचीं। इसमें मारुति की घरेलू बिक्री 1,27,999 इकाई से 16.1% बढ़ कर 1,48,582 इकाई और निर्यात 11,764 इकाई से 2.1% बढ़ कर 12,016 इकाई रहा। इसके अलावा कंपनी के यात्री वाहनों में 13.3% और कॉम्पैक्ट वाहनों की बिक्री में 15.3% की बढ़त हुई।
इसी बीच बीएसई में मारुति सुजुकी का शेयर 8,863.15 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज 8,989.00 रुपये पर खुला है। सुबह 9.35 बजे के आस-पास यह 151.80 रुपये या 1.71% की मजबूती के साथ 9,014.95 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 02 अप्रैल 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख