शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आयशर मोटर्स (Eicher Motors) की मार्च बिक्री में हुआ 27% इजाफा

साल दर साल आधार पर आयशर मोटर्स (Eicher Motors) की मार्च बिक्री में 27% का इजाफा हुआ है।

पिछले वर्ष मार्च में 60,113 वाहनों के मुकाबले इस साल समान महीने में आयशर ने 76,087 वाहनों की बिकवाली की। इनमें 350 सीसी तक इंजन क्षमता वाले वाहनों की बिक्री 58,446 इकाई से 19% की बढ़ोतरी के साथ 69,407 इकाई और 350 सीसी से अधिक इंजन क्षमता वाले वाहनों की बिक्री 1,667 इकाई से 301% की बढ़त के साथ 6,680 इकाई रही। इस दौरान कंपनी का निर्यात 1,564 इकाई से 20% की बढ़त के साथ 1,878 इकाई रहा।
दूसरी ओर बीएसई में आय़शर मोटर्स का शेयर 28,336.95 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज 28,350.00 रुपये पर खुला है। सुबह 9.50 बजे के आस-पास यह 192.30 रुपये या 0.68% की मजबूती के साथ 28,529.25 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 02 अप्रैल 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!