शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) की बिक्री में 10% की बढ़ोतरी

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) की कुल मार्च बिक्री में साल दर साल आधार पर 10% की वृद्धि दर्ज की गयी है।

कंपनी की वाहन बिक्री मार्च 2017 में 56,202 इकाई के मुकाबले 2018 के समान महीने में 62,077 इकाई रही। इनमें महिंद्रा की घरेलू बिक्री 53,493 इकाई से 10% अधिक 58,653 इकाई रही, जबकि कंपनी का निर्यात 2,709 इकाइयों से 26% बढ़ कर 3,424 इकाई पर पहुँच गया।
वहीं वित्त वर्ष 2016-17 की तुलना में वित्त वर्ष 2017-18 में महिंद्रा की कुल बिक्री 8% और घरेलू बिक्री 11% बढ़ी, जबकि कंपनी के निर्यात में 24% की भारी गिरावट दर्ज की गयी।
उधर बीएसई में महिंद्रा ऐंड महिंद्रा का शेयर 740.20 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज 743.25 रुपये पर खुला और सत्र के बीच में 751.50 रुपये के शिखर तक चढ़ा। इसके बाद करीब 12.50 बजे महिंद्रा के शेयरों में 4.35 रुपये या 0.59% की बढ़ोतरी के साथ 744.55 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 02 अप्रैल 2018)

 

 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!