शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ल्युपिन (Lupin) के गोवा संयंत्र को यूके दवा नियामक ने दिखायी हरी झंडी

प्रमुक दवा कंपनी ल्युपिन (Lupin) के गोवा संयंत्र को यूके दवाई नियामक ने दोषमुक्त करार दिया है।

यूके दवा और स्वास्थ्य उत्पाद नियामक एजेंसी ने ल्युपिन के गोवा में स्थित संयंत्र को बिना किसी आलोचनात्मक या बड़े अवलोकन के हरी झंडी दिखा दी है। इस खबर का ल्युपिन के शेयर पर आज सकारात्मक असर दिख रहा है।
दूसरी तरफ बीएसई में ल्युपिन का शेयर 775.40 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज 774.50 रुपये पर खुला और 798.10 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। सवा 12 बजे के करीब यह 11.90 रुपये या 1.53% की मजबूती के साथ 787.30 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 03 अप्रैल 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!