शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जीई शिपिंग (GE Shipping) ने जारी किये गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर

निजी क्षेत्र की सबसे बड़ी जहाजरानी कंपनी जीई शिपिंग (GE Shipping) ने गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर जारी किये हैं।

कंपनी ने 10 लाख रुपये प्रति वाले 3,000 डिबेंचर जारी करके 300 करोड़ रुपये की पूँजी जुटायी है। इन डिबेंचरों की समाप्ति अवधि 10 वर्ष और वार्षिक कूपन दर 8.85% है।
उधर बीएसई में जीई शिपिंग का शेयर 328.75 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज 329.45 रुपये पर खुला। आज यह 327-330 रुपये के सीमित दायरे में रहा है। इसके बाद करीब सवा 3 बजे कंपनी के शेयरों में 0.65 रुपये या 0.20% की हल्की कमजोरी के साथ 328.10 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 03 अप्रैल 2018)

 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!