शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जेएमसी प्रोजेक्ट्स (JMC Projects) को मिले 942 करोड़ रुपये के ठेके

जेएमसी प्रोजेक्ट्स (JMC Projects) को एनएचएआई (NHAI) से 942 करोड़ रुपये के ठेके मिले हैं।

इन कार्यों के तहत एनएच-785 के मदुराई-चेट्टीकुलम सेक्शन की 4-लेनिंग और महाराष्ट्र में एनएच-53 पर दो फ्लाईओवर का निर्माण किया जाना है। ठेके मिलने से जेएमसी प्रोजेक्ट्स के शेयर में 7% से अधिक की मजबूती आयी है।
उधर बीएसई में जेएमसी प्रोजेक्ट्स का शेयर 564.15 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज 570.00 रुपये पर खुला। अंत में कंपनी का शेयर 40.85 रुपये या 7.24% की मजबूती के साथ 605.00 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 03 अप्रैल 2018)

 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!