शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ऐक्सिस बैंक (Axis Bank) ने किये इक्विटी शेयर आवंटित

निजी क्षेत्र के तीसरे सबसे बड़े बैंक ऐक्सिस बैंक (Axis Bank) ने इक्विटी शेयर आवंटित किये हैं।
बैंक ने सोमवार को कर्मचारी स्टॉक विकल्प योजना के तहत 2 रुपये प्रति के 41,100 इक्विटी शेयरों का आवंटन किया, जिससे इसकी चुकता शेयर पूँजी 5,13,30,77,872 रुपये से बढ़ कर 5,13,31,60,072 रुपये हो गयी।
उधर बीएसई में ऐक्सिस बैंक का शेयर 498.20 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज 493.10 रुपये पर खुला, जो आज इसका निचला स्तर भी रहा। 505.65 रुपये का सर्वाधिक भाव छू कर अंत में बैंक का शेयर 5.10 रुपये या 1.02% की मजबूती के साथ 503.30 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 03 अप्रैल 2018)

 

 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!