शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आयशर मोटर्स (Eicher Motors) ने किया रॉयल एन्फील्ड (Royal Enfield) के लिए 800 करोड़ रुपये का ऐलान

प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी आयशर मोटर्स (Eicher Motors) ने अपने प्रतिष्ठित मोटरसाइकिल ब्रांड रॉयल एन्फील्ड (Royal Enfield) के लिए 800 करोड़ रुपये करोड़ रुपये के पूँजीगत व्यय (Capex) का ऐलान किया है।

यह निवेश वित्त वर्ष 2018-19 के दौरान रॉयल एन्फील्ड के लिए सीधे किया जायेगा। आयशर की 2018-19 में इंडोनेशिया तथा थाइलैंड में सहायक कंपनियाँ स्थापित करने की भी योजना है।
उधर बीएसई में आयशर मोटर्स का शेयर 28,301.40 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज 28,051.25 रुपये पर खुला। आज इसका ऊपरी भाव 28,170.00 रुपये और निचला स्तर 27,800 रुपये का रहा। पूरे दिन लाल निशान में रहने के बाद सत्र के अंत में कंपनी का शेयर 237.25 रुपये या 0.84% की कमजोरी के साथ 28,064.15 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 03 अप्रैल 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!